चाइनीज़ माँझे ने हस्ते खेलते परिवार का बुझाया चिराग़, यूपी में प्रतिबंध है चाइनीज़ माँझा
February 04, 2026
लखनऊ में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से युवक की मौत हो गई। वह बाइक से जा रहे था,तभी गले में चाइनीज मांझा फंस गया। खून से लथपथ होकर वह बाइक समेत गिर गया,10 मिनट तक तड़पते रहे।
और करीब
राहगीरों ने केजीएमसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद शोएब (33) के रूप में हुई। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की खाला बाजार थाना क्षेत्र के हैदरगंज ओवरब्रिज की है। परिवार में पत्नी, दो बेटियां एक साल की और दूसरी दो साल की है। उनकी बहन दिल्ली में डॉक्टर है।
SHO बाजार खाला बृजेश सिंह ने बताया- घटना दोपहर 2 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



" alt="Image" />