आज थाना बंथरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरौनी में सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णा नगर रजनीश वर्मा व थाना बंथरा की पुलिस टीम द्वारा एक जनचौपाल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें *सुरक्षा, कानून व जागरूकता* से जोड़ना रहा।
चौपाल में *महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित* रहे। श्रीमान एसीपी महोदय द्वारा चौपाल में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:
1. *महिला सुरक्षा एवं सहायता*:
- महिलाओं को *थाने पर गठित "मिशन शक्ति टीम"* की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
- *1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला कल्याण), 1098 (बाल सहायता)* नंबरों की जानकारी दी गई।
- महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर निडर होकर पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया गया।
2. *भूमि विवादों का समाधान*:
- ग्रामीणों को बताया गया कि वे अपने भूमि या संपत्ति संबंधी विवादों के समाधान हेतु *थाना समाधान दिवस* में उपस्थित हों।
- बताया गया कि समाधान दिवस में *पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी* संयुक्त रूप से मौके पर समस्याएं सुनते हैं और निष्पक्ष कार्रवाई करते हैं।
3. *साइबर अपराध और ऑनलाइन गेमिंग*:
- बच्चों को *ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी ठगी, धोखाधड़ी, फर्जी ऐप्स व गेमिंग एडिक्शन* से सतर्क किया गया।

