ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

अतिक्रमण मुक्त भूमि पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, महापौर ने लगाया अशोक पेंडुला का पौधा


 पर्यावरण संरक्षण और हरित लखनऊ की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जोन-8 के हिंद नगर वार्ड में मंगलवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित उस भूमि पर आयोजित हुआ जिसे हाल ही में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराया गया था।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’ जी, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, उद्यान अधीक्षक सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा अशोक पेंडुला का पौधा लगाकर की गई। इसके साथ ही पार्षद दल के उपनेता, क्षेत्रीय पार्षद, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त एवं नगर निगम अधिकारियों ने भी अशोक पेंडुला के पौधे लगाए। पौधारोपण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि “अतिक्रमण से मुक्त कराई गई इस भूमि पर हरियाली लाना पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक और स्थायी पहल है, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।”

इस अवसर पर कुल 101 पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से अशोक पेंडुला और कनेर के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने माता-पिता के नाम पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “हर व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए, तो हमारा शहर न केवल हराभरा बनेगा बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी बड़ा योगदान देगा। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए उनकी देखभाल हमारी जिम्मेदारी है।”

अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की व्यवस्था की जाएगी ताकि सभी पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने कहा कि हिंद नगर वार्ड में यह पहल स्थानीय लोगों की भागीदारी से हरियाली बढ़ाने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |