विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में जारी है। मल्लिका सागर इस ऑक्शन को होस्ट कर रही हैं। चौथे सेट में विकेटकीपर्स पर बोली लगाई जा रही है।
अब तक भारत की दीप्ति शर्मा पर सबसे बड़ी बोली लगी है। भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। दीप्ति को पहले दिल्ली ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। फिर यूपी ने उन पर राइट टु मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल किया।
दिल्ली ने उनकी कीमत बढ़ाकर 3.2 करोड़ रुपए कर दी। यूपी ने इस प्राइस को भी मैच किया और दीप्ति को टीम में शामिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली पर लगी। लेकिन, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को गुजरात ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा है।
