सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। अब तक चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। करीब 20 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मृतकों की पहचान हो चुकी है।
माइल स्टोन संख्या 125 पर घटना हुई यहां घना कोहरा होने के कारण रात में दृश्यता शून्य थी। इससे आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई।
डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुनंच गए हैं। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें से ज्यादातर मऊ, आजमगढ़ आदि जिलों से दिल्ली की ओर जा रहे थे।


" alt="Image" />
" alt="Image" />