यूपी में सरकारी स्कूलों में दाखिले को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट डीएम ने मिशाल पेश की है। उन्होंने अपनी 3 साल की बेटी का एडमिशन आंगनबाड़ी में प्ले ग्रुप में कराया है। डीएम पुलकित गर्ग के इस कदम को सरकारी शिक्षा के प्रति भरोसा बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
डीएम की बेटी भी सरकारी स्कूल में दाखिले के बाद काफी खुश है। वह दूसरे बच्चों के साथ कविता पर डांस करते और खिलौनों से खेलते दिख रही है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
डीएम पुलकित गर्ग ने कहा- अगर एक आईएएस अधिकारी अपनी बेटी को सरकारी संस्थान में पढ़ा सकता है, तो आम अभिभावकों को भी संकोच करने की जरूरत नहीं है।
" alt="Image" />
" alt="Image" />