ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा सरकार में कैबिनेट मंत्री टिंकू रॉय जी से आत्मीय शिष्टाचार भेंट की


 आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने अपने त्रिपुरा प्रवास के दौरान त्रिपुरा की पावन शक्तिपीठ कस्बेश्वरी माता मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने माँ कस्बेश्वरी से जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण और सुशासन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इतिहास पृष्ठ : ​शक्तिपीठ कस्बेश्वरी माता (या कमलासागर काली) त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर है, निर्माण 15वीं शताब्दी के अंत में महाराजा धन्य माणिक्य जी द्वारा कराया था, जो त्विप्र राज्य (त्रिपुरा) के शासक थे यह कमलासागर झील के पास एक पहाड़ी पर स्थित है; जो बंगाली और स्थानीय परंपराओं को दर्शाते हुए भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। 

उप मुख्यमंत्री मौर्य जी ने त्रिपुरा सरकार में कैबिनेट मंत्री टिंकू रॉय जी (युवा कार्यक्रम, खेल और समाज कल्याण मंत्री) से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मंत्री टिंकू रॉय जी ने उप मुख्यमंत्री जी का पारंपरिक त्रिपुराई अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच दोनों राज्यों के विकास कार्यों और सांगठनिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रही लोक-कल्याणकारी योजनाओं के मॉडल और त्रिपुरा में हो रहे तीव्र विकास कार्यों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

अंत में उन्होंने कहा कि "त्रिपुरा की इस पावन धरा पर कस्बेश्वरी माता के दर्शन कर मन अभिभूत है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। टिंकू रॉय जी के साथ भेंट कर राज्य के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना सुखद रहा।"इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |