ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

जयपुर में अधिकारियों संग बैठक, कृत्रिम अंग, पुनर्वास एवं तकनीकी सहायता पर हुई विस्तृत चर्चा

योगी सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर ठोस और संवेदनशील प्रयास कर रही है। प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अन्य राज्यों में संचालित सफल एवं नवाचारपूर्ण योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें उत्तर प्रदेश की परिस्थितियों के अनुरूप लागू किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप  ने 28 से 30 जनवरी 2026 तक राजस्थान प्रदेश का  भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण के क्षेत्र में संचालित योजनाओं, संस्थागत व्यवस्थाओं और नवाचारों की गहन समीक्षा की। जयपुर स्थित सर्किट हाउस में प्रमुख सचिव एवं निदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने राजस्थान में लागू योजनाओं की कार्यप्रणाली, लाभार्थी चयन, तकनीकी सहायता, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तथा पुनर्वास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में संचालित दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजनाओं के साथ तुलनात्मक विमर्श भी किया गया, जिससे प्रदेश में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जयपुर प्रवास के दौरान मंत्री कश्यप ने राजस्थान विधानसभा में  विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री कश्यप ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करने वाला होता है तथा उनका जनसेवा और लोकतंत्र के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत  मंत्री कश्यप ने जयपुर स्थित ‘भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति’ का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान किए जाने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था सेवा और समर्पण की एक जीवंत मिसाल है, जो दिव्यांगजनों को न केवल शारीरिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और स्वावलंबन की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। मानवता की सेवा में संलग्न सभी कर्मयोगियों की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के कल्याण, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, पुनर्वास एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राजस्थान भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों और जानकारियों के आधार पर प्रदेश में दिव्यांगजनों को और बेहतर सुविधाएं देने, योजनाओं को अधिक समावेशी बनाने तथा तकनीकी नवाचारों को अपनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा  कि योगी सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का प्रत्येक दिव्यांग नागरिक सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |