ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

ब्राज़ील के मेयर ने लखनऊ नगर निगम के विकास कार्यों की सराहना की, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ के मॉडल में बढ़ी रुचि

लखनऊ नगर निगम और उत्तर प्रदेश के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा, जब ब्राज़ील के साओ पाओलो राज्य के पिकेटे (Piquete) शहर के मेयर श्री रोमिन्हो अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचे। यह प्रतिनिधिमंडल लखनऊ नगर निगम द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण और सतत विकास कार्यों का अध्ययन करने के उद्देश्य से भारत आया था।

*स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुआ औपचारिक स्वागत*

ब्राज़ील से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत स्मार्ट सिटी कार्यालय, लालबाग में  महापौर  सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत गांधी जी, उपनेता पार्षद दल भाजपा सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, कार्यकारिणी सदस्य/पार्षद  गौरी सांवरिया जी, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’ जी,  रीता राय जी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त श्री ललित कुमार, पर्यावरण अभियंता श्री संजीव प्रधान सहित अनेक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


*भारत–ब्राज़ील सहयोग को मिली नई दिशा*

ब्राज़ील के प्रतिनिधिमंडल के साथ Indo-Brazilian Chamber of Commerce के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाउलो अज़ेवेदो, पिकेटे सिटी कॉर्पोरेशन के सिटी काउंसलर कार्लोस पोर्टो तथा एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी जूलियो एनकार्नासाओ भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का नगर निगम की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।

*पिकेटे के विकास मॉडल की प्रस्तुति, ब्राजील आने का दिया आमंत्रण*

कार्यक्रम के दौरान मेयर रोमिन्हो ने अपने शहर पिकेटे में कराए गए विकास कार्यों, स्मार्ट सिटी पहल और आधुनिक तकनीकों की प्रस्तुति दी। उन्होंने  महापौर  सुषमा खर्कवाल जी को लखनऊ नगर निगम की टीम के साथ ब्राज़ील आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया, ताकि दोनों शहर एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें।

*लखनऊ नगर निगम की उपलब्धियों की झलक*

इसके बाद लखनऊ नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म में यूपी दर्शन पार्क, प्रेरणा स्थल, शिवरी प्लांट, सीएनडी वेस्ट प्लांट, पीसीटीएस-एफसीटीएस प्रणाली तथा वेंडिंग जोन जैसी प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी गई, जिसे देखकर प्रतिनिधिमंडल काफी प्रभावित नजर आया।


*यूपी दर्शन पार्क और प्रेरणा स्थल का भ्रमण*

ब्राज़ील के प्रतिनिधिमंडल को यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया गया। यहां झांसी का किला, ताजमहल, बांके बिहारी मंदिर और राम मंदिर के भव्य प्रतिरूपों को देखकर अतिथियों ने प्रशंसा की। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने प्रेरणा स्थल का अवलोकन किया। यह जानकर वे आश्चर्यचकित रह गए कि जहां आज प्रेरणा स्थल बना है, वहां कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था। म्यूजियम में लगी स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों और लघु फिल्म ने अतिथियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

*शिवरी प्लांट में कूड़ा निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था*

दौरे के अंतिम चरण में प्रतिनिधिमंडल ने शिवरी प्लांट का निरीक्षण किया। यहां नगर निगम प्रशासन और प्लांट प्रबंधन द्वारा कूड़ा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन दिया गया और आधुनिक तकनीक से हो रहे अपशिष्ट प्रबंधन को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया।

*लखनऊ की महापौर  सुषमा खर्कवाल ने कहा,*
“लखनऊ नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्य आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। ब्राज़ील के प्रतिनिधिमंडल का आगमन हमारे लिए गर्व की बात है और इससे वैश्विक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।”

*वहीं पिकेटे के मेयर श्री रोमिन्हो ने कहा,*
“लखनऊ नगर निगम ने जिस तरह कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों के विकास और विरासत संरक्षण का कार्य किया है, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। हम इन मॉडलों को अपने शहर में अपनाने पर विचार करेंगे।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |