ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान


 नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में शहरवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें जलापूर्ति, सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय प्रमुख रहे।


महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


इस अवसर पर पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर संवाद भी हुआ, जिसमें नगर विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |