कार्यक्रम की शुरुआत योग कक्षा से हुई, जिसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। योग सत्र में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरे ग्राम नंदुली में श्रद्धा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
विधायक जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग, धार्मिक आयोजन एवं समरसता सहभोज जैसे कार्यक्रम समाज में भाईचारे, समानता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में समरसता सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों के ग्रामवासियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर हरिहर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, वेद प्रकाश, विश्वनाथ गुप्ता, राज नारायण, पप्पू टेलर, गाजी प्रसाद, विजय कुमार, जय सिंह एवं भवानी प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को लेकर ग्राम नदौली गाँव, अमानीगंज में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने देखने को मिला

" alt="Image" />
" alt="Image" />