केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को अटल लखनऊ खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अटल रन फॉर राम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सदस्य विधान परिषद आदरणीय महेंद्र सिंह जी, सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह जी, अवनीश सिंह जी, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी जी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी जी, क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी, क्रीड़ा भारती की कोषाध्यक्ष आकांक्षा रस्तोगी जी, निर्मल सिंह जी, प्रशांत भाटिया जी, गोविंद पाण्डेय जी, अभिषेक कौशिक जी, प्रवीण गर्ग जी एवं अन्य अनेक गणमान्यजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की गईं।
इसके साथ ही 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अनिल अग्रवाल जी के विद्यालय सेंट जोसेफ द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सभी ने हार्दिक बधाई एवं प्रशंसा व्यक्त की।
" alt="Image" />
" alt="Image" />