ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है योगी सरकार: मंत्री नरेन्द्र कश्यप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुखी ढंग से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सचिवालय स्थित नवीन भवन में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में बजट सत्र से पूर्व विभागीय योजनाओं की समीक्षा तथा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट मांगों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचे और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट की समीक्षा करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि ये विश्वविद्यालय दिव्यांगजनों के लिए उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडल स्तर पर कार्यशालाओं, जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों के माध्यम से इन विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक सुविधाओं, पाठ्यक्रमों एवं अवसरों की जानकारी दिव्यांगजनों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से जुड़ सकें। इसके साथ ही दोनों विश्वविद्यालयों में रिक्त शिक्षकीय पदों पर शीघ्र नियुक्ति तथा निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योजनाओं की सफलता का पैमाना तभी तय होता है जब उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने तथा अपेक्षित प्रगति न करने वाले जनपदों में जिलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य निधि का उपयोग पूर्ण संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगजनों के हित में किया जाए ।उन्होंने राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन से न्यायालयों में लंबित मामलों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की। मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग को केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सम्मानपूर्ण जीवन के लिए सक्षम बनाना है। इसके लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं सामाजिक सहभागिता के सभी आयामों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |