ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

होटल ताज में “क्लीन गोमती” कार्यशाला आयोजित, स्वच्छता एवं संरक्षण पर जोर

होटल ताज में शुक्रवार को “क्लीन गोमती” विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सहभागिता करते हुए नगर निगम द्वारा गोमती नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए संचालित योजनाओं तथा आगामी कार्ययोजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा नदी में गिरने वाले अपशिष्ट को रोकने, सीवेज प्रबंधन को सुदृढ़ करने, तटों के सौंदर्यीकरण तथा जनजागरूकता अभियानों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। महापौर ने कहा कि गोमती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसे स्वच्छ, अविरल और निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नदी संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। कार्यशाला में माननीय सांसद राज्यसभा आदरणीय संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी, लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा जी, जल पुरुष राजेंद्र सिंह जी, एडवाइजर नगरीय विकास केशव वर्मा जी तथा सीईओ राज्य परिवर्तन आयोग मनोज कुमार सिंह जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए गोमती की स्वच्छता के लिए जनसहभागिता, प्रभावी नीति-निर्माण और ठोस कार्ययोजना की आवश्यकता पर बल दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |