ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने काशी के समग्र विकास को लेकर सर्किट हाउस में विभाग के कार्यों की समीक्षा की

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में महापौर श्री अशोक तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम एवं जल-कल विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, पेयजल आपूर्ति, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। मंत्री शर्मा जी ने स्पष्ट कहा कि काशी की स्वच्छता, सुव्यवस्था और आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई, समयबद्ध कूड़ा उठान, नालों की सिल्ट सफाई तथा सीवर लाइनों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आगामी मौसम को देखते हुए जलभराव संभावित क्षेत्रों की पूर्व पहचान कर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। *पेयजल आपूर्ति व कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर* बैठक के दौरान पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता, पाइपलाइन लीकेज, ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई एवं जल-कल विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री शर्मा जी ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र में कूड़ा एकत्रित न रहने पाए। कचरा निस्तारण को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से संचालित करने तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया। *पार्षदों की भूमिका पर बल, वार्ड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग के निर्देश* बैठक में उपस्थित पार्षदों से मंत्री शर्मा जी ने कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में विकास एवं सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करें। जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। किसी भी वार्ड में समस्या उत्पन्न होने पर उसे तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि वाराणसी को स्वच्छ, सुचारु एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाए। *ऊर्जा विभाग की समीक्षा: जर्जर तारों को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश* नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक की। इस दौरान बिजनेस प्लान एवं आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए जर्जर बिजली तारों एवं पुराने पोलों को पूरी तरह समाप्त करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, ट्रिपिंग और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण आवश्यक है। बैठक में मेयर अशोक तिवारी नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल,विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता,अधिशाषी अभियंता एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |