US ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकार 18% फ़ीसदी किया, शेयर बाजार में धूम
February 03, 2026
ट्रम्प के भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकार 18% करने के ऐलान के बाद आज 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 2500 (2.9%) अंकों की तेजी के साथ 84,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 700 (2.9%) अंक की तेजी है। ये 25,800 पर कारोबार कर रहा है।
US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50% से घटकर 18% हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और US से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा।
PM नरेंद्र मोदी से कॉल के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया। ट्रम्प ने अप्रैल 25 में भारत पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ और फिर रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा।

" alt="Image" />