ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश, लखनऊ में भी बरसें बादल, जानें IMD अलर्ट


 उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को मौसम ने अचानक करवट लिया और आंधी, तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूरे प्रदेश में मौसम अशांत बना हुआ है। कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बिजनौर, बदायूं, बरेली, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, हाथरस, कासगंज, एटा और फिरोजाबाद समेत 20 से अधिक जिलों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। जहां बीते दिनों अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, वहीं अब इसमें 4 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि यहां पश्चिमी यूपी की तुलना में असर कम रहेगा। इन इलाकों में छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम बदला रहेगा। दिन में धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और अचानक तेज हवाओं के झोंके महसूस किए जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |