ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

स्किल इंडिया 2025-26 की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 36 राज्यों के 650 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


स्किल इंडिया के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से आए लगभग 650 प्रतिभागियों ने 63 विभिन्न कौशलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु सहभागिता की, जिसमें 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देबाश्री मुखर्जी, सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि स्किलिंग एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर अभ्यास, समर्पण और आत्मविकास के माध्यम से विकसित होती है। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ तक पहुँचना ही एक बड़ी उपलब्धि है और सभी प्रतिभागी अपने आप में “स्किल आइकॉन” हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कौशल विकास देश के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है और युवाओं की ऊर्जा भारत को वैश्विक स्तर पर “स्किल नेशन” के रूप में स्थापित करेगी।

इस अवसर पर मनीषा शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार, एमएसडीई ने बताया कि भारत वर्तमान में वर्ल्ड स्किल्स रैंकिंग में 13वें स्थान तथा एशिया में 8वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि स्किलिंग, री-स्किलिंग एवं अप-स्किलिंग के माध्यम से ही युवाओं को भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है।



कार्यक्रम की शुरुआत अरुण कुमार पिल्लई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा उद्घाटन भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने कौशल विकास को देश की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की टीमों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन में विशेष उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की प्रतिभागी साधना ने सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, SEED, असम एवं आर. पी. सिंह, कुलपति, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंत में प्रशांत सिन्हा, मुख्य परिचालन अधिकारी, एनएसडीसी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत के कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |