ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

संकल्प 2026’ का शुभारंभ, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत के लिए कौशल आधारित शिक्षा पर दिया जोर


 प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी), प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय ‘संकल्प 2026’ राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए युवाओं से कौशल आधारित शिक्षा अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग जगत एवं नवउद्यमों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इसी समन्वित प्रयास से देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा ही युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करती है।


उन्होंने युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, त्रि-आयामी मुद्रण एवं अभिकल्पन जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने की सलाह देते हुए नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर आर.एस. वर्मा (निदेशक, एमएनएनआईटी) ने बताया कि सम्मेलन “आत्मनिर्भर नेतृत्व और समृद्धि के लिए कौशल और ज्ञान का पोषण” विषय पर आधारित है, जिसमें देशभर के 50 से अधिक विशेषज्ञ वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिभागी एवं 40 अंतिम चरण की टीमें अपने अभिनव प्रारूप प्रस्तुत करेंगी।


कार्यक्रम में शिवकुमार शर्मा, मुकुल एस. सुतावने एवं सुशील कुमार सहित विभिन्न संस्थानों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस आयोजन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय का भी सहयोग प्राप्त है।


‘संकल्प 2026’ को पांच प्रमुख खंडों—संकल्प नई सोच, संकल्प वार्ता, संकल्प संवाद, संकल्प नवाचार एवं संकल्प सृजन—में विभाजित किया गया है। इसके अंतर्गत 50 से अधिक नवउद्यम निवेशकों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, वहीं कार्यशालाओं, गोलमेज चर्चाओं एवं विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं को नवाचार और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |