ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

मंत्री संदीप सिंह ने अयोध्या में 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या की पावन धरा पर बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और खेल दोनों को समान महत्व दे रही है। आज बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में अपार प्रतिभा है और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कई खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब परिषदीय विद्यालयों की स्थिति काफी खराब मानी जाती थी, लेकिन योगी सरकार के कार्यकाल में विद्यालयों का व्यापक कायाकल्प हुआ है। आज प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान किया जा रहा है।
मंत्री सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें सरकारी नौकरियों के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों से आए छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सुल्तानपुर की छात्रा अनुश्री ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और मशाल दौड़ के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं के कारण ग्रामीण अंचल के बच्चे भी खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने कहा कि योगी सरकार में खेलों को लगातार बढ़ावा मिला है, जिससे बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। प्रतियोगिता के परिणाम प्राथमिक स्तर 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में विदुषी पांडेय (गाजीपुर) प्रथम तथा रोशनी (कासगंज) द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में कार्तिक (अमरोहा) प्रथम, संजय (उन्नाव) द्वितीय तथा राजेंद्र (गाजीपुर) तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग 600 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में अतिया (देवरिया) प्रथम, शिवांगी यादव (जौनपुर) द्वितीय तथा करिश्मा तृतीय रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में आकाश (गाजीपुर) प्रथम, अर्जुन (रामपुर) द्वितीय तथा अमन (बुलंदशहर) तृतीय स्थान पर रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |