ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

भारत का सबसे बड़ा रन चेज,सेमीफाइनल में एंट्री, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ ही भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी रन चेज करते हुए जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने 4 गेंद रहते मैच अपने नाम किया। 
भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रनों की बदौलत 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच जीता। भारतीय टीम गुरुवार को टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इसके साथ ही इस मैदान पर 2016 टी20 विश्व कप जीतने वाली कैरेबियाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। संजू सैमसन ने खेली दमदार पारी 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 29 रन जोड़े। तीसरे ओवर में अकील हुसैन ने अभिषेक शर्मा (10) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जेसन होल्डर ने ईशान किशन (10) को भी आउटकर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18), तिलक वर्मा 15 गेंदों में (27) और हार्दिक पंड्या 17 रन बनाकरआउट हुये। इस दौरान संजू सैमसन एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। 
भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 97 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने चार गेंदों में नाबाद आठ रन बनाये। यह चेज इस टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी सफल रन चेज बन गई है। वहीं ईडन गार्डन्स में यह सबसे बड़ी सफल चेज भी है। सैमसन की यह पारी टी20 विश्व कप में चेज के दौरान किसी भारतीय बल्लेबाज की सर्वश्रेष्ठ पारी भी है, इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ये भारत की टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे सफल रन चेज है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |