ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

यूपी में अचानक धुंध,लखनऊ में अचानक छाए घने कोहरे के कारण, कई विमान संचालन बुरी तरह प्रभावित

यूपी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 38°C के पार पहुंच गया। बुधवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में धुंध छाई रही। लगातार दूसरे दिन धुंध देखने को मिली। प्रयागराज में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 30 मीटर तक रह गई। लखनऊ में बुधवार सुबह अचानक छाए घने कोहरे के कारण विमान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। विजिबिलिटी कम होने के चलते 6 फ्लाइट कैंसिल, 3 लेट और 1 डायवर्ट हुई। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।सुबह 8:05 बजे हैदराबाद से लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 608) कम विजिबिलिटी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर इसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
कोहरे के कारण लखनऊ से सुबह रवाना होने वाली कई घरेलू उड़ानें भी विलंब से गईं। इनमें सुबह 6:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) लगभग एक घंटा देरी से रवाना हुई। दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) सुबह 6:15 बजे के बजाय 9:05 बजे उड़ान भर सकी। सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) 10 बजे रवाना हुई। मौसम विभाग ने आज पूर्वांचल के कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4°C दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |