ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

लखनऊ हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं का महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं ने LPG सिलेंडर के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक-एक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। यह देखते ही कई कार्यकर्ता सड़क पर लेटकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने घसीट-घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी की छत पर चढ़ गए। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नाम नरेंदर, काम सरेंडर’ जैसे नारे लगाते हुए सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए हजरतगंज चौराहे पर हलचल का माहौल रहा। सपा नेताओं का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एक कार्यकर्ता ने कहा- सिलेंडर का दाम बढ़ गया है, गरीब आदमी परेशान है। इस सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाएंगे। इस सरकार को सुझाव भी देते हैं कि जल्द से जल्द सिलेंडर उपबल्ध कराए। नरेंद्र मोदी सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। इनका कोई विजन नहीं है। केवल जनता को परेशान किया जा रहा है। सरकार किसान विरोधी, छात्र विरोधी, गरीब विरोधी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |