ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का भव्य उद्घाटन उन्होंने कहा कि 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा आज एक और स्वर्णिम शिखर को स्पर्श करने जा रही है।
उन्नति की नई उड़ान - 'नया उत्तर प्रदेश'!

जनपद गौतमबुद्ध नगर के जेवर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (प्रथम चरण) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संकल्प को सिद्धि में बदलने का सशक्त परिणाम है। यह न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आधार बनेगा, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्च पैड भी सिद्ध होगा। यह एयरपोर्ट निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए व्यापक रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

जेवर का यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे है। यहां से युवाओं के सपने उड़ान भरेंगे, संभावनाएं साकार होंगी और भविष्य नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। इस युगांतरकारी परियोजना को धरातल प्रदान करने वाले हमारे किसान भाइयों को विशेष बधाई, आपके समर्पण से ही यह विकास संभव हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |