ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की एक करोड दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा जनपद कौशाम्बी में आयोजित सरस मेला व सरस महोत्सव कार्यक्रम का फीता काटकर/दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ/उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े एवं अन्य घरेलू उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी / स्टालों का अवलोकन करते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया तथा महिलाओं की गोद-भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में बहुत प्रतिभा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को अपना-अपना उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनो में जनपद में 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कम्पनी बनाने का कार्य किया जाएगा। हजारों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कपड़ा, राशन एवं मसाले की फैक्ट्री चलाने का कार्य किया जाएगा, इसके लिए कार्ययोजना बना ली गयी है। समूह की दीदियों को हर हाल लखपति दीदी बनाना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने विकलांगों को दिव्यांगजन का नाम दिया है, यहां पर दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगजनों को अप्रैल माह से रू0-1500 पेंशन के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि किसानो के खाते में हस्तान्तरित होने के बावजूद भी, कतिपय लोगो को पता नहीं हो पाता है कि राशि खाते में आ गई है, इस सम्बन्ध में अधिकारियों को इसका सत्यापन कराने के निर्देश दिए,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वरासत आदि दर्ज कराकर पात्र किसानों को सम्मान निधि से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निराश्रित पात्र महिलाओं को आवास की सुविधा से लाभान्वित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश में स्वयं सहायता समूह की 06 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने की घोषणा की है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की एक करोड दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में लगभग 01 लाख 54 हजार दीदियां स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 03 करोड़ दीदियांं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर, उनको आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियां से कहा कि आप लोग खाने का कोई भी सामान बनाना चाह रहीं है, तो खाद्य प्रसंस्करण विभाग 35 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य किया जा रहा है तथा इसमें सोलर लाईट लगाने पर सोलर संयन्त्र पर महिलाओ को 90 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्राविधान है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त है। गुण्डे व अपराधियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जा रहीं है। आगामी 06 माह के अन्दर स्वयं सहायता समूह की शक्ति को बढ़ाकर तीन गुना किया जाएगा। समूह में और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। समूह की दीदियों के लिए डेयरी एवं मसाले की फैक्ट्री बनाने का कार्य किया जाएगा। समूह के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्राण्डिंग करके विश्व के देशों में बिक्री की व्यवस्था कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी में 11863 समूह का गठन किया गया है, जिसमें 01 लाख 30 हजार 493 दीदियां जुड़ी हुई हैं। इन समूहों में से 6155 समूहों को रिवालि्ंवग फण्ड के रूप में 18 करोड़ 46 लाख रूपये दिया गया है। 5021 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 75 करोड़ 31 लाख 50 हजार रूपये दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में 10864 दीदियां लखपति बन चुकी है तथा 01 लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाने का कार्य करना है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों का कौशल विकास किया जा रहा है। सरकार ने गरीबों को अमीर बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक देश, प्रदेश एवं हर परिवार को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ पुष्पवर्षा कर फूलों की होली खेली तथा उन्हें होली की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल का वातावरण रंग, उमंग और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में ग्राम मिर्जापुर जवई की निवासी स्वयं सहायता समूह की दीदी सरिता ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़कर, उन्होंने ई-रिक्शा खरीदा व उसे चलाती है तथा अन्य णहिलाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य भी करती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। इस अवसर पर विधायक चायल पूजा पाल, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, जनपद के प्रभारी अवधेश गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव व अजुहा शान्ती देवी, निवर्तमान विधायकगण-लाल बहादुर, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व संजय गुप्ता के अलावा शिवमोहन मौर्य, चन्द्रदत्ता शुक्ला, भोले शंकर, नीतू कनौजिया, ज्योति केसरवानी सहित अन्य गणमान्य लोग तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण प्रमुख रुप से मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |