ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय सरस मेले का किया उद्घाटन


 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद गोरखपुर रवि किशन, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना एवं वंदे मातरम् का  गायन कर राष्ट्रीय सरस मेले एवम् सरस मेले के साथ ही राज्य स्तरीय मेला, जनपद स्तरीय मेला, लखपति दीदी कांक्लेव,बायर्स-सेलर्स मीट तथा समूह की दीदियो के साथ कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेले में  09 राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों की दीदीयों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह राष्ट्रीय सरस मेला 10 दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। सरस मेले में सांसद रवि किशन जी( सुगम संगीत), तृप्ति शाक्य जी गायिका ( भजन गायन), अनामिका अम्बर जी(कवियित्री) के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई I परेड मैदान में आयोजित सरस मेले में विभिन्न राज्यो एव उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्पादों से सम्बंधित 160 स्टॉल लगाये गये है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, कैडर एवं अन्य योजनावों के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्रशंसा-पत्र,एवम् स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।



इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज प्रयागराज की पावन त्रिवेणी के तट पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, मैं पतित पावनी मां गंगा को नमन करता हूं और साथ ही दूर-दराज से आयी हुई नारी शक्तियों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समूह से जुड़कर अपने लक्ष्य को पूरा कर लखपति दीदी बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों को अमीर बनाना चाहते है, इसमें सबसे बड़ी सहायता समूह की दीदीयां कर रही है। बहुत सारी दीदीयां अभी लखपति नहीं बनी है, लेकिन उनका दृढ़ विश्वास एवं निश्चय है कि आने वाले समय में वह लखपति बनने के साथ करोड़पति भी बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दीदी औद्योगिक ईकाई स्थापित करना चाहती है, जिसकी लागत पांच करोड़ है, तो उसमें सरकार द्वारा 1 करोड़ 75 लाख रूपये का अनुदान सरकार द्वारा दिया जायेगा। इस फैक्ट्री को लगाने के बाद खर्च को कम करने के लिए सरकार सोलर पैनल पर भी सब्सिडी दी जा रही है। महिलाओ को यह सब्सिडी 90 प्रतिशत दिये जाने का प्राविधान है। हमारे देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी जी ने एलान किया है कि वह देश की 6 करोड़ दीदीयों को लखपति बनायेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आप सभी दीदीयों की विशेष भागीदारी रहेगी, जो प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को पूरा करेगी।  उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब किसी प्रकार का भय नहीं है, अब वह पूरी तरीके से सुरक्षित है, कहीं भी किसी भी समय आ-जा सकती है और अपने आपको सुरक्षित, सहज महसूस कर रही है।

इस अवसर पर सांसद गोरखपुर रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के दिशा-निर्देशन में डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास के साथ ऐतिहासिक कार्य हो रहे है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समूह की दीदियां छोटे स्तर पर शुरूआत करके धीरे-धीरे बढ़ते हुए लखपति दीदी बन रही है और अपने आपको आत्मनिर्भर बना रही है, ये महिला सशक्तीकरण एक सशक्त उदाहरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सबका विकास किया जा रहा है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

 


इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा,  मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश-श्रीमती दीपा रंजन ,मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह,ज़िला विकास अधिकारी जी पी कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र कुमार सिंह, डीसी मनरेगा गुलाब चन्द्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |