ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, मंत्री संदीप सिंह ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा


 प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने विधानसभा कार्यालय, लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं  डिलाइट प्रतिनिधियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर बालक-बालिका तक समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने  कहा कि योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।


समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए सीएसआर कॉन्क्लेव आयोजित कर बड़ी कंपनियों को विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से विद्यालयों के निर्माण, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहयोग प्राप्त हो सके।


मंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम कॉम्पोजिट विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के उन्नयन, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समग्र रूप से कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि निजी विद्यालयों की मान्यता प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए नई नीति पर भी कार्य किया जा रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सके।


बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र की भूमिका पर भी चर्चा की गई।  बैठक में अवगत कराया गया कि विभिन्न संस्थाओं के साथ उद्योग सहयोग को बढ़ाया जा रहा है तथा शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 



मंत्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य शिक्षा को केवल सुलभ बनाना ही नहीं, बल्कि उसे गुणवत्तापूर्ण, तकनीक-संपन्न और रोजगारोन्मुख बनाना है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।


बैठक में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक शिक्षा मोनिका रानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |