ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

बिहार की राजनीति में हलचल,CM पद छोड़ राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर संकेत दिया है कि वह राज्यसभा सदस्य बनना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “विकसित बिहार का संकल्प जारी रहेगा और राज्य में बनने वाली नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा।” सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार आज ही गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन कर रहे हैं। इस संकेत के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका यह संबंध भविष्य में भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा और जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। अपने संदेश में उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |