लखनऊ गोसाईगंज के निजामपुर चौराहा के पास गोरिया कला मार्ग पर आंधी और तेज बारिश के चलते बड़ा हादसा सामने आया है। तेज हवाओं के कारण 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के तीन खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
सड़क पर खंभे गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है
स्थानीय लोगों में भय और परेशानी का माहौल है। बिजली गुल होने से घरों में अंधेरा छा गया है और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में है। जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।
प्रशासन से लोगों ने जल्द समाधान की मांग की है, ताकि आवागमन और बिजली व्यवस्था सामान्य हो सके।

" alt="Image" />
" alt="Image" />