ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा मे आगे बढ़ रही सरकार

भारत रत्न’ डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।  तत्पश्चात  उन्होने सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सुना।

 सहारनपुर मे आयोजित इस कार्यक्रम मे उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग  रू 12,000 करोड़ की लागत से निर्मित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन व्यापार, पर्यटन और आमजन के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। यह महत्वाकांक्षी परियोजना देश की प्रगति को गति प्रदान करते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई ऊर्जा देगी।
उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा। यह परियोजना रोजगार सृजन और निवेश के नए अवसर प्रदान कर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में हुए अभूतपूर्व विकास का श्रेय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 तक भारत ‘विकसित राष्ट्र’ के रूप में स्थापित होगा तथा वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
श्री मौर्य ने सुशासन और कानून-व्यवस्था के विषय में कहा कि सहारनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तथा अपराध और भय का वातावरण समाप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा प्रदत्त संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने  कहा कि सरकार बाबा साहेब के अधूरे सपनों को एक-एक कर पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |