महापौर कैंप कार्यालय में सोमवार को भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महापौर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। बातचीत के दौरान शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ।
" alt="Image" />
" alt="Image" />