लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर मंगलवार को राजधानी में भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व सीएम योगी ने किया।
इस पदयात्रा में उनके साथ हजारों महिलाएं चल रही थीं। सीएम योगी तेज धूप में सड़कों पर उतरे। धूप से बचने के लिए भगवा रंग का गमछा पहना।
रैली में उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और सुभासपा लीडर ओपी राजभर भी मौजूद रहे।
संसद में महिला आरक्षण बिल गिर जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली लखनऊ में हो रही है। रैली में पूरे प्रदेश की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हो रही हैं।
मंगलवार की सुबह चार बजे भाजपा कार्यालय पर सभी महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं, जिनको भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने जिले से 150 बसों व 50 निजी वाहनों से पांच हजार महिला कार्यकर्ताओं को रवाना किया।
" alt="Image" />
" alt="Image" />