खबर लिखे जाने तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। कई लोगों के मलवे में दबे होने की भी आशंका है, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।* यूपी के कई शहरों में कल देर रात आंधी-पानी से कई जगह काफी नुकसान होने की खबर है। हमीरपुर के बेतवा नदी पर ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच बन रहा पुल ढह गया। इसी पुल के नीच लोग सो रहे थे। मृतकों में लोकेंद्र निषाद (22) निवासी चिल्ला-बांदा, कुलदीप निषाद (19) निवासी चिल्ला, सावंत यादव (28) निवासी भूरागढ़-बांदा, सभाजीत (30) निवासी भूरागढ़-बांदा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) निवासी स्वासा खुर्द ललपुरा, हमीरपुर एवं राजेश पाल (42) निवासी अचपुरा ललपुरा-हमीरपुर शामिल हैं। वहीं, पिलर में अवधेश निषाद भूरागढ़ बांदा, कल्लू यादव भूरागढ़ बांदा एवं राजेश निषाद नरैनी बांदा फंसे हुए हैं, जिनको निकालने का काम चल रहा है। एसएसपी अरविंद कुमार वर्मा के अनुसार मध्यरात्रि करीब 2 बजे सूचना मिली कि पुल का स्लैब गिर गया है, अभी तीन लोग खंभे पर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए एसडीआरएफ और हमारी टीम प्रयास कर रही है। छह लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है, स्लैब हटाकर उन्हें बाहर निकाला जाएगा।
" alt="Image" />
" alt="Image" />