विजय के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने पदभार संभाला, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला आदेश शपथ लेने वाली जगह यानी मंच से ही जारी किया.
विजय ने मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए हर ज़िले में एक स्पेशल फ़ोर्स और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष कार्य बल, 'लायनेस' की स्थापना के आदेश भी जारी किए.
उन्होंने पहला हस्ताक्षर तमिलनाडु के सभी घरों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के आदेश वाले दस्तावेज़ पर किया.
विजय के सपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ़ विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी हैं.
विजय की पार्टी के पास बहुमत नहीं था, जिसके बाद कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से गठबंधन तोड़कर अपने 5 विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन दिया था.
" alt="Image" />
" alt="Image" />