ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, लखनऊ में पेट्रोल का शतक , उच्चतम स्तर पर पहुंचा ईंधन

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी कर दी गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। पिछले दो हफ्तों से भी कम समय में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते तेल कंपनियां लगातार उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा रही हैं।
15 मई से ईंधन कीमतों में संशोधन दोबारा शुरू होने के बाद अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे दामों से महंगाई और परिवहन लागत बढ़ने की चिंता भी गहरा गई है। नई दरों के बाद लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 95.55 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।
अगर यूपी के अन्य जिलों की बात करें तो आगरा में पेट्रोल 101.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। प्रयागराज में पेट्रोल 102.85 रुपये और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। कानपुर में पेट्रोल की कीमत 101.59 रुपये और डीजल 96.06 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 102.62 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, मेरठ में पेट्रोल 101.72 रुपये और डीजल 95.21 रुपये प्रति लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल 102.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |