ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति में बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग और खपत लगातार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच रही है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश ने एक बार फिर रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति कर नई उपलब्धि हासिल की है। बीते दिवस शाम प्रदेश की पीक डिमांड 30160 मेगावाट रही, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। पिछले तीन वर्षों की तरह यह प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक बिजली आपूर्ति है तथा पूरे देश में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष राज्यों में शामिल रहा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग लगातार मजबूत विद्युत प्रबंधन एवं बेहतर आधारभूत संरचना के माध्यम से प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। नए सबस्टेशनों के निर्माण, ट्रांसमिशन एवं वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा सतत मॉनिटरिंग के कारण प्रदेश आज ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

देशभर में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार बीते दिवस पूरे देश में बिजली की पीक डिमांड 260 गीगावाट दर्ज की गई। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भी उत्तर प्रदेश द्वारा रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना ऊर्जा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
मंत्री शर्मा ने विद्युत कर्मियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया है कि गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण समय में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने हेतु पूरी सजगता एवं समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य कर रही है तथा सभी के सहयोग से प्रदेश में बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |