ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

मऊ में प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित सद्भाव मंडप का हुआ लोकार्पण

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ने आज मऊ पहुंचकर प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अंतर्गत नवनिर्मित सद्भाव मंडप, हकीकतपुर मऊ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंत्री जी ने कहा कि सद्भाव मंडप का निर्माण उन क्षेत्रों में कराया जाता है जहां अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या अधिक होती है, ताकि क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यह भवन बहुउद्देशीय उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जहां शादी-विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन एवं सामुदायिक बैठकों जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा।

सद्भाव मंडप के लोकार्पण को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि मंत्री जी जब भी मऊ आते हैं, जनपद को कोई न कोई नई सौगात अवश्य देते हैं तथा क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं।

इसी क्रम में कल दिनांक 17 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे मधुबन तहसील क्षेत्र में नए 132 केवीए पावर हाउस का शिलान्यास किया जाएगा। इस पावर हाउस की क्षमता 80 एमवीए होगी, जिससे मऊ जनपद की विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुचारु बनाया जा सकेगा। इस परियोजना से आसपास की तहसीलों एवं निकटवर्ती जिलों को भी लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने इसे मऊ की बिजली व्यवस्था में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगर पालिका मऊ, जिले के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |