ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने एमएसएमई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के प्रारम्भ में आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजयेंद्र पांडियन द्वारा मंत्री एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा विभागीय संरचना एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी मार्जिन मनी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना सहित अनेक रोजगारपरक एवं उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र तथा प्लेज योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदेश के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं।

उन्होंने रोजगारपरक योजनाओं में बैंकिंग स्तर पर आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों को योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने और अधिकतम रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में उत्तर प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन नीति-2022 की उपलब्धियों, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों एवं बजटीय प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रस्तावित “सरदार वल्लभभाई पटेल औद्योगिक एवं एम्प्लायमेंट जोन” तथा “एक जनपद एक व्यंजन” योजना की प्रगति पर भी जानकारी साझा की गई।

बैठक का समापन आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |