ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

राज्यपाल महोदया को विधान परिषद के सभापति द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह जी ने आज माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर दिनांक 09 फरवरी, 2026 को राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गए अभिभाषण के प्रति विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव उन्हें औपचारिक रूप से भेंट किया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दिनांक 16 फरवरी, 2026 को सम्पन्न बैठक में राज्यपाल महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। सभापति  कुंवर मानवेंद्र सिंह जी ने उक्त प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल महोदया को सौंपते हुए सदन की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।
धन्यवाद प्रस्ताव में कहा गया है कि—“यह सदन राज्यपाल के अभिभाषण के लिए, जो उन्होंने राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिनांक 09 फरवरी, 2026 को दिया है, कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद प्रकट करता है।”
इस अवसर पर सभापति ने कहा कि राज्यपाल महोदया के अभिभाषण में प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है, जो प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए मार्गदर्शक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |