ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री ए.के. शर्मा

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित *“National Review of Swachh Bharat Mission-Urban 2.0”* कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिभाग करते हुए प्रदेश में स्वच्छता एवं नगरीय विकास के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश में वर्षों पुराने कचरे के पहाड़ों के वैज्ञानिक निस्तारण के साथ कई नगरों को “जीरो वेस्ट सिटी” के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निकायों में आधुनिक तकनीक के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत बनाया गया है।


मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लाखों मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का सफल निस्तारण किया गया है, जिससे बड़ी मात्रा में भूमि पुनः उपयोग योग्य बनी है। उन्होंने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा एमआरएफ सेंटर, कम्पोस्टिंग यूनिट, पीपीपी मॉडल तथा डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी व्यवस्थाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है।

उन्होंने “मैनहोल से मशीनहोल” की अवधारणा पर विशेष बल देते हुए कहा कि सीवर एवं मैनहोल सफाई कार्यों में आधुनिक मशीनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को मैनहोल में उतरने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की नगरीय निकायों की वित्तीय प्रगति, स्वच्छता मॉडल, लीगेसी वेस्ट निस्तारण तथा तकनीकी नवाचारों की सराहना की गई। मंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहरी व्यवस्थाओं की दिशा में निरंतर अग्रसर है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के नगर विकास मंत्री सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |