राजधानी दिल्ली के लीला एम्बियन्स कन्वेंशन होटल में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI), उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित मैनेजिंग कमेटी एवं जनरल काउंसिल की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
बैठक में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने, निर्माण क्षेत्र की समसामयिक चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण कार्यों को सुनिश्चित करने और रियल एस्टेट सेक्टर में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने जैसे तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।
मंत्री नन्दी ने कहा कि निर्माण क्षेत्र किसी भी राज्य और राष्ट्र की प्रगति का आधार होता है।
सड़कें, पुल, औद्योगिक पार्क, आवासीय परियोजनाएँ तथा अन्य आधारभूत सुविधाएँ विकास की मजबूत नींव तैयार करती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों, निवेशकों, बिल्डर्स एवं कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए पारदर्शी, सरल और निवेश-अनुकूल वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति मिली है।
मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि सरकार और निर्माण क्षेत्र से जुड़े संगठनों के सहयोग से उत्तर प्रदेश देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। आप सभी के सुझाव और सहभागिता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर BAI के अध्यक्ष रवीन्द्र त्यागी, उपाध्यक्ष आर. प्रकाश, वी. सत्यमूर्ति व कौशल कुमार सिंह, महासचिव अनिरुद्ध, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश भाटिया, यूपी इकाई के अध्यक्ष संजय त्यागी, आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण सहाय, दिल्ली जल केंद्र के चेयरमैन विजय कुमार बंसल, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष लाल चन्द्र शर्मा एवं संचालिका उसमा सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
" alt="Image" />
" alt="Image" />