ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

ऊर्जा मंत्री ने आंधी के बाद विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की,बोले– जनता को हर हाल में मिले निर्बाध बिजली

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज लखनऊ स्थित संगम सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कर प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आंधी-तूफान के बाद उत्पन्न हुई विद्युत बाधाओं के निस्तारण तथा उपभोक्ता शिकायतों के समाधान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) के कार्यों का डिस्कॉमवार मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को जनहित सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री शर्मा ने सभी प्रबंध निदेशकों (एमडी) से आंधी-तूफान के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं, विद्युत अवसंरचना को हुए नुकसान तथा उनके निस्तारण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कहीं भी विद्युत बाधा उत्पन्न होने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए।बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। सिद्धार्थनगर जनपद से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री शर्मा ने अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की शिकायतों की बिल्कुल भी उपेक्षा न की जाए।

बैठक के दौरान संविदाकर्मियों से जुड़े विषय पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में मंत्री शर्मा ने संविदाकर्मियों को कार्य से हटाए जाने की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी संविदाकर्मी को बिना उचित कारण नौकरी से न निकाला जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में संविदाकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।इसके साथ ही मंत्री शर्मा ने विधायक निधि से प्रस्तावित विद्युत विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अपेक्षाओं और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।
बैठक में यूपीपीसीएल के एमडी नीतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आशीष गोयल तथा सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |