ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

पूरे प्रदेश में दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनायी गयी

दानवीर भामाशाह की जयंती पर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सोमवार को व्यापारी कल्याण दिवस पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। 
इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं और इनका उद्देश्य समाज में राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक ’’नेशन फर्स्ट’’ की भावना के साथ कार्य करेगा, तब भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद माफिया तंत्र पर प्रभावी कार्रवाई कर भयमुक्त व्यापार का वातावरण तैयार किया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन का दायरा भी तेजी से बढ़ा है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण महाकुंभ है, जहां लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |