ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

एक पेड़ मां के नाम" अभियान से प्रकृति संरक्षण को मिलेगी नई ऊर्जा : मंत्री ए.के. शर्मा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित किए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद जौनपुर की पुलिस लाइन में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत कपूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री शर्मा ने जनपदवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मानव जीवन की मूल आवश्यकता है और इसकी सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जौनपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में भी बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रकृति का संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। पौधरोपण पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सबसे सरल, प्रभावी और स्थायी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित भी रखें।उन्होंने कहा कि आगामी वर्षाकाल में वृक्षारोपण अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाएगी ताकि हरित आवरण में वृद्धि हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य  सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक आर. पटेल, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष l अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी सामोल पाल, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |