सीएम योगी झांसी में तो डिप्टी सीएम सहित भाजपा नेता अलग-अलग जिलों में किया अभ्यास किया.
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में योग किया।
आज योग दिवस पर प्रदेश भर में मंत्रियों, नेताओं के अलावा आमजन ने भी योगाभ्यास किया। हर जिले में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उत्तर प्रदेश में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है। राजभवन लॉन में सुबह 6 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भाग लिया। जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विज़न पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें।
विश्व योग दिवस पर भाजपा प्रदेशभर में 'योग से निरोग' का संदेश देकर जन-जन को योग से जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महाराजगंज में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ योग किया।
पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने हापुड़, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के राजाजीपुरम में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, नगर निगम के महापौर व सदस्य, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ योग कार्यक्रमों में सहभागिता की।
" alt="Image" />
" alt="Image" />