ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

"हनुमान अंश" का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार! 1.8 करोड़ की फिल्म ने कमाए 12 करोड़

 

सिनेमाघरों में इन दिनों बड़े बजट की फिल्मों के बीच एक बेहद कम बजट की फिल्म ने ऐसा कमाल कर दिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. 31 जुलाई को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने पहले दो हफ्तों में जहां सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और अकेले तीसरे हफ्ते में 10.5 करोड़ रुपये कमा डाले. 


सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है और कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को महज 1.8 से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. ऐसे में फिल्म अब करीब 12 करोड़ रुपये कमा चुकी है, यानी बताए गए प्रोडक्शन बजट के मुकाबले इसने 500 फीसदी से ज्यादा कमा लिए.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 1.08 करोड़ रुपये रही. दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और धीमी पड़ गई और इसने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए. यानी दो हफ्तों के बाद फिल्म का कलेक्शन करीब 1.5 करोड़ रुपये ही था. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |