लखनऊ, दुबग्गा: विशाल सिटी, दुबग्गा क्षेत्र में खराब सड़क और जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। हाल की बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र की सड़क पूरी तरह कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्कूल वैन और दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। कई बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत और जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि बच्चों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

" alt="Image" />
" alt="Image" />