नगर निगम लखनऊ मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में शुक्रवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शहरवासियों की विभिन्न नागरिक समस्याओं को सुना गया। संपूर्ण समाधान दिवस माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान कर निर्धारण, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, सफाई व्यवस्था, सीवर एवं ड्रेनेज से जुड़ी शिकायतों सहित अन्य शहरी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह व विनय कुमार राय, नगर निगम के सभी 8 जोनों के जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, जोनल सेनेटरी अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित रही।
*कुल 81 शिकायतें दर्ज, जिनमें ज्यादातर समस्याएँ ऑन-द-spot निस्तारण हेतु चिन्हित*
इस माह के संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न जोनों से कुल 68 आपत्तियाँ एवं जलकल से संबंधित 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार कुल 81 शिकायतें दर्ज की गईं। जोनवार प्राप्त शिकायतें इस प्रकार रहीं:
*जोन प्राप्त आपत्तियाँ*
जोन-1 13
जोन-2 15
जोन-3 07
जोन-4 06
जोन-5 03
जोन-6 10
जोन-7 11
जोन-8 03
योग 68
जलकल 13
कुल योग 81
माननीय महापौर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद और विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
*कर आपत्तियों के निस्तारण*
कार्यक्रम के दौरान संपत्ति कर संबंधी कई मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से:
1. नसरीन हैदर, अलीगंज सेक्टर-ए की GIS वार्षिक मूल्यांकन राशि ₹77112 थी, जिसे निस्तारण के बाद ₹27000 निर्धारित किया गया।
2. राजकुमारी, नटखेड़ा वार्ड गुरुनानक नगर की वार्षिक मूल्यांकन राशि ₹14400 से घटाकर ₹10125 की गई।
3. राम तीरथ चौधरी, खरिका-प्रथम वार्ड के मामले में वार्षिक मूल्यांकन ₹16200 से घटाकर ₹14400 किया गया।
4. मनीष मित्तल, इंदिरा नगर, सेक्टर 19 के मामले में ₹64638 से मूल्यांकन घटाकर ₹58320 किया गया।
5. फातिमा जहरा, अलीगंज सेक्टर-ए के मामले में ₹77112 से घटाकर ₹27000 निर्धारित हुआ।
*महापौर का संदेश*
माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा,
"नगर निगम का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर मूलभूत सुविधाएँ प्राप्त हों। शिकायतों का समाधान केवल कार्यवाही नहीं, बल्कि शहर के प्रति हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है।"

