उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य जी आज विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम, सेक्टर-11 में श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनकी सोच का केंद्र सदैव “सबका साथ, सबका विकास” रहा, जिसमें आम जनमानस का स्वास्थ्य और कल्याण एक महत्वपूर्ण आधार है। अटल स्वास्थ्य मेला इसी विचारधारा को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है।
अटल स्वास्थ्य मेले के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श, जागरूकता एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह मेला स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ “निवारण से बेहतर है उपचार” की भावना को भी मजबूत करेगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आयोजकों को इस पुनीत आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती रहेगी और प्रत्येक नागरिक के स्वस्थ, सशक्त एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री स्वास्थ्य, मंयकेश्वर शरण सिंह जी, पूर्व सांसद/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद अवनीश पटेल जी, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक ओ0पी0 श्रीवास्तव, पूर्व सासंद अशोक बाजपेई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ नरेन्द्र भूषण सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के साथ बडी संख्या क्षेत्रीय निवासी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं चिकित्सों के माध्यम से स्वास्थ्य उपचार का लाभ प्राप्त किया।

