ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएं: उप मुख्यमंत्री


 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शुभ अवसर पर उनकी पावन कर्मस्थली लखनऊ में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता एवं ‘विकसित भारत’ के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया है।  


उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत का अपमान किया है और देश की राजनीति में परिवारवादी सोच को बढ़ावा दिया गया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का लखनऊ की धरती पर आगमन प्रदेश के कार्यकर्ताओं और जनता के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास बेहतर हुई है। अपराधी अपराध करने से पहले 100 बार सोचता है। मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी को श्विकसित भारतश् के संकल्प को सिद्ध करने वाला महानायक बताया।

उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ को अटल जी की स्मृतियों से जुड़ी भूमि बताते हुए प्रधानमंत्री के विजन को उनकी विरासत का विस्तार बताया। 

आज पूरा देश श्रद्धेय अटल जी की जयंती को श्सुशासन दिवसश् के रूप में मना रहा है। विशेष दिन पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति उत्तर प्रदेश के विकास पथ को और अधिक सशक्त बनाती है। प्रधानमंत्री जी के इस दौरे से उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर राज्यपाल जी, मुख्यमंत्री जी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरकार के मंत्रीगण, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता सम्मिलित हुई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |